{"_id":"6aaec6f2b981177f2300ff49","slug":"13-cases-of-swine-flu-in-sirsa-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165288-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 13 मामले, चार मरीज होम क्वारंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 13 मामले, चार मरीज होम क्वारंटाइन
Sat, 19 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
तीन निजी व एक नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन, एक की मौत, तीसरे स्टेज के लक्षण वालों की हो रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो - 35
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चार मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है जबकि चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में चार मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जिनमें तीन का इलाज निजी अस्पतालों और एक का नागरिक अस्पताल में चल रहा है। एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल स्वाइन फ्लू की नियमित जांच नहीं की जा रही है। लक्षणों की गंभीरता और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर ही मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। गंभीर या तीसरी स्टेज के मरीजों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।
ऐसे में बदलते मौसम के बीच सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। स्वाइन फ्लू नोडल प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों का चिकित्सकीय सलाह के बाद ही नमूना लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में स्वाइन फ्लू का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण हैं। उपचार के बाद स्वस्थ हुए कुछ मरीजों को घर भेज दिया गया है, जबकि जरूरत के अनुसार मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की।
लक्षण दिखने वालों में भी तीसरी स्टेज के मरीज का लिया जा रहा है नमूना
स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार अभी तक जिला नागरिक अस्पताल की टीम हर किसी का नमूना नहीं ले रही है। सिर्फ चिकित्सक की सलाह के बाद ही नमूना लेकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर गत दो दिन नया मामला सामने न आना राहत की बात है लेकिन सैंपल न लेने से बदलते मौसम में इस खतरे को अनदेखा नहीं किया जा सकता।