फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youths deviate from their goals due to drug addiction: Sita Ram

नशे के कारण लक्ष्य से भटक जाते हैं युवा : सीता राम

Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youths deviate from their goals due to drug addiction: Sita Ram
फोटो-25सीटीके26 पीजीआईएमएस के अध्यापकों को सम्मानित करते हुए कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल। स्रोत:
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय मंगलवार को लेक्चर थिएटर पांच में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से नूतन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। विशिष्ट वक्ता सीता राम व्यास ने कहा कि वर्तमान में नशा बहुत बड़ी समस्या है। कई बार युवा नशे की तरफ चले जाते हैं और लक्ष्य से भटक जाते हैं। नूतन छात्रों को इससे सतर्कता बरतनी रखनी चाहिए
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाॅ. जगपाल नलवा ने चरक शपथ दिलवाई। चार अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल शामिल हुए।
विज्ञापन



विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि हम चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। इसमें हम समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि एनएमओ (राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग) हमें एक मार्ग प्रदान करता है। इससे हम लक्ष्य से भटकने से बच सकते हैं। हमारा दायित्व है कि आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखें। संगठन मंत्री डाॅ. विवेक मलिक ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र को सेवा का माध्यम बनाएं। डाॅ. अजय श्योराण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. विवेक मलिक, डाॅ. अजय श्योराण, डाॅ. सुनील रोहिल्ला, डाॅ. नीरू, डाॅ. महेश गोयल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला बेस्ट टीचर का अवाॅर्ड
विद्यार्थियों ने वोटिंग के माध्यम से चार चिकित्सकों का चयन किया। इनकों कुलपति डाॅ. एचके. अग्रवाल ने बेस्ट टीचर अवाॅर्ड से नवाजा। फार्माकोलाॅजी विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्योति कौशल, एनाटॉमी विभाग से एसोसिएट प्रो. डाॅ. सुमन यादव, हड्डी रोग विभाग से एसोसिएट प्रो. डाॅ. उमेश यादव, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से एसो. प्रोफेसर डाॅ. विनोद चायल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed