{"_id":"65a04e19bf400d4e370af2cc","slug":"youth-should-become-employment-providers-instead-of-employment-seekers-dr-ashok-ranga-rohtak-news-c-17-roh1020-335596-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा रोजगार मांगने वाले की बजाय रोजगार देने वाला बनें : डॉ अशोक रंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा रोजगार मांगने वाले की बजाय रोजगार देने वाला बनें : डॉ अशोक रंगा
Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
कलानौर। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग टैक्नोलॉजी सेंटर रोहतक के सौजन्य से गांव लाहली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं के लिए अल्प अवधि के रोजगार परक कोर्स उपलब्ध करवाने के लिए पीएमजीपी व अन्य स्कीमों की जानकारी दी गई। एससी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार रंगा ने कहा कि कौशल प्राप्त कर व्यक्ति रोजगार मांगने वाले की बजाय रोजगार देने वाला बन सकता है यदि उसमें सच्ची लगन और मेहनत हो।
एमएसएमई टेक्नोलॉजी रोहतक सेंटर के वरिष्ठ अधिकारी नरेश जैन ने कहा कि विभिन्न कोर्सेज के लिए गरीब परिवारों के बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती। वहीं, होस्टल में रहना खाना भी फ्री रहेगा लेकिन सीटें सीमित हैं। पहले आओ पहले पाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
हरियाणा स्टेट एमएसएमई के अधिकारी राहुल ने कहा कि सरकार की पीएमजीपी व फूड प्रोसेसिंग से संबंधित योजनाएं युवाओं को स्वरोजगार संबंधित कार्यों में काफी लोकप्रिय है। एलपीएस बोसार्ड से अमित कुमार ने आईटीआई पास तथा एमएसएमई से ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं से अपने उद्योग में स्थान देने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरपंच कश्मीरी कल्सन ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव से युवाओं का एक दल जल्द सेंटर में पहुंचकर और अधिक जानकारी प्राप्त करेगा।