{"_id":"4bd100374a631af6886a3b11e3409f58","slug":"vashwa-organization-worker-will-rejoin-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था : दो दिन में बहाल हो सकते हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था : दो दिन में बहाल हो सकते हैं कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य संस्था के स्कूल और कॉलेज से बाहर निकाले गए कर्मचारियों के अच्छे
विज्ञापन
दिन आ सकते हैं। दो दिन के भीतर सभी कर्मचारी बहाल हो सकते हैं। हालांकि तब
तक कर्मचारी हड़ताल पर ही रहेंगे। इसके अलावा, सोमवार को संस्था की नई
गवर्निंग बॉडी के लिए चुनाव की घोषणा भी हो सकती है।
यह आश्वासन बुधवार को शहर विधायक मनीष ग्रोवर ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कर्मचारियों और संस्था के कॉलेजियम सदस्यों से मिलने की बात स्वीकारी लेकिन चुनाव संबंधी दावे से इनकार कर दिया।
ध्यान रहे कि वैश्य संस्था के प्रशासक और डीसी डीके बेहेरा ने बुधवार तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। कर्मचारी पूरे दिन सुखद समाचार का इंतजार करते रहे लेकिन कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि शाम 6:30 बजे चंडीगढ़ से लौटे विधायक मनीष ग्रोवर झज्जर रोड पर संस्था के कॉलेजियम सदस्य आनंद जैन की दुकान पर प्रतिनिधिमंडल से मिले। इसमें विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उच्च स्तर पर कार्रवाई चल रही है।
दो दिन के भीतर सभी कर्मचारी बहाल हो जाएंगे। संस्था के कर्मचारियों के साथ हूं और किसी भी कर्मचारी की रोटी नहीं छिनने देंगे। तीन से चार दिन के अंदर गवर्निंग बॉडी के चुनाव की भी घोषणा हो जाएगी। इस दौरान संस्था के कॉलेजियम मेंबर अजय गुप्ता ने बताया कि जब तक संस्था के सभी कर्मचारी बहाल नहीं हो जाएंगे, यह हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर राजेंद्र बंसल, आनंद जैन, विजय गुप्ता, नरेंद्र गोयल काकू और सचिन मौजूद रहे।
एमडीयू से प्रश्नपत्र देने आई गाड़ी को लौटाया
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार को एमडीयू से प्रश्नपत्र देने आई गाड़ी को वापस भेज दिया। कर्मचारियों ने हड़ताल का हवाला देते हुए गाड़ी चालक को संस्था के प्रशासक और परीक्षा नियंत्रक के पास जाने को कहा। यह गाड़ी 29 दिसंबर को शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र लेकर आई थी।
लॉ कॉलेज के कर्मचारी संशय में
लॉ कॉलेज के कर्मचारी दिनभर हड़ताल करने को लेकर संशय में रहे। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी बाहर निकालने के नोटिस को लेकर आपस में ही चर्चा करते रहे। चूंकि, कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाना उचित नहीं समझा।