फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The number of applications on the portal reached close to 2 thousand, ME's duty for level two

Rohtak News: पोर्टल पर आवेदनों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंची, लेवल टू के लिए एमई की लगी ड्यूटी

Tue, 20 Jun 2023 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The number of applications on the portal reached close to 2 thousand, ME's duty for level two
रोहतक। नगर निगम के एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने व प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए दिए गए आवेदनों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंच गई है। ऐसे में निगम के संयुक्त आयुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के पांच म्यूनिसिपल इंजीनियर की ड्यूटी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लगाई है। क्लर्क द्वारा फाइल आगे भेजने पर एमई उसे क्रॉस चेक करेंगे। इतना ही नहीं, 22 जून को छुट्टी से लौटकर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी ब्रांचों की बैठक लेंगे, जिसमें एनडीसी पोर्टल पर आने वाली त्रुटियों की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने 10 साल बाद साल 2022 में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे कराया था, जिसमें काफी गड़बड़ी थी। किसी प्रॉपर्टी मालिक का नाम तो किसी का क्षेत्रफल गलत भरा हुआ है। इसके अलावा एक प्रॉपर्टी को दूसरे की प्रॉपर्टी से जोड़ा गया है। साथ ही प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए भी लोग परेशान हैं। इसके चलते निगम ने नए सर्वे में आई 2 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी का मिलान कराया, जिसके चलते संख्या दो लाख 16 हजार तक पहुंच गई है। अब नगर निगम साल 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भी बांटने लगा है, जिससे त्रुटियों की संख्या और ज्यादा बढ़ेगी। क्योंकि काफी लोगों को अभी तक बिल की त्रुटियों के बारे में पता नहीं है। ऐसे में अधिकारियों ने अभी से एनडीसी पोर्टल पर आने वाली त्रुटियों को दूर करने के लिए गति बढ़ा दी है।
विज्ञापन

....
यूं लगाई गई ड्यूटी

एमई वार्ड
वसीम अकरम 05 और 06
वीरेंद्र 12 और 20
तरुण 03 और 04
सुनील शर्मा 01 और 02
सुनील चुघ 16 और 17

ये हैं जोनल टैक्स ऑफिसर
अशोक शर्मा 07,08,13,15,18,19,21
अशोक डांगी 09,10,11,14 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed