फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The employment-oriented skill training program will continue until September 12.

Rohtak News: रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 सितंबर तक चलेगा

Mon, 07 Sep 2026 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Sep 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The employment-oriented skill training program will continue until September 12.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) में सोमवार को एक सप्ताह का रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका आयोजन कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में किया गया है। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया है।
विज्ञापन

सीएमबीटी के साथ सेंटर फॉर बायोइन्फॉर्मेटिक्स और बायोकेमिस्ट्री विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले रहे हैं। कुलसचिव संदीप बंसल ने कहा कि आज केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जीवन, मृदु, संचार, प्रस्तुतिकरण और साक्षात्कार कौशल सिखाए जाएंगे। सीएमबीटी के निदेशक हरि मोहन ने कॅरिअर निर्माण के लिए व्यावसायिक कौशल को आवश्यक बताया। यह प्रशिक्षण 7 से 12 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन नंदी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed