फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student attacked

रोहतक: नेकीराम कालेज के छात्र पर शीला बाईपास के पास हमला

Thu, 09 Feb 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
student attacked

विज्ञापन
रोहतक। स्कूटी में सवार होकर पालिका बाजार से शीला बाईपास की तरफ जा रहे नेकीराम कॉलेज के छात्र पर बाइक व स्कूटी सवार पांच युवकों ने डंडों व बिंडो से हमला कर दिया। दोस्तों ने आकर छुड़वाया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक महम खंड के गांव बहलबा निवासी सागर ने दी शिकायत में बताया कि वह नेकीराम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में एमए कर रहा है। तीन फरवरी को करीब साढ़े पांच बजे पालिका बाजार से स्कूटी पर शीला बाईपास के ओर जा रहा था। तभी दो बाइक व एक स्कूटी पर पांच युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। पांचों ने डंडे व बिंडो से मारना शुरू कर दिया। सूचना पाकर उसका दोस्त मोहित व सुरेंद्र पहुंचे और उसे छुड़वाया। उसे आरोपी पहले घर ले गए, जहां से पीजीआई में दाखिल कराया गया। उसे नहीं पता युवकों ने उसे क्यों मारा। एक युवक का नाम हैप्पी व दूसरे का साहिल है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घायल यह नहीं बता सका है कि उसकी युवकों से क्या रंजिश थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाहर से कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed