{"_id":"6a909a5f9c373598480a2218","slug":"roadways-buses-operated-on-a-special-route-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-139222-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्पेशल रूट पर चलाई 27 रोडवेज बसें, 1200 महिलाओं ने किया फ्री सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्पेशल रूट पर चलाई 27 रोडवेज बसें, 1200 महिलाओं ने किया फ्री सफर
विज्ञापन
27jjrp23- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में सिर पर बैग लेकर पहुंची महिला। संवाद
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। हर के सामान्य बस अड्डे से रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर वीरवार को रोडवेज के निर्धारित रूटों के अलावा 27 रोडवेज बसों को स्पेशल रूट पर चलाया गया। वीरवार को करीब 1000 से 1200 यात्रियों ने रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर किया। वहीं, निजी बसों में इस बार निशुल्क सफर के कोई आदेश नहीं आने के कारण महिलाओं को किराया देकर सफर करना पड़ा।
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से रोडवेज की सभी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई है। रोडवेज डिपो झज्जर की ओर से भी इसके लिए तैयारियां की गईं और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। बस अड्डा भी अन्य दिनों के मुकाबले दिनभर यात्रियों से भरा नजर आया।
सुबह करीब 11 बजे बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों का भी निशुल्क सफर रखा गया। सामान्य बस अड्डे पर पहुंचकर महिलाओं ने रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर किया। वहीं, निजी बसों में निशुल्क सफर के आदेश जारी नहीं किए गए। इसके बावजूद निजी बसों में भी काफी संख्या में महिलाओं ने सफर किया। कई महिलाएं रोडवेज बसों का इंतजार करती भी नजर आईं।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन के झज्जर डिपो में कुल 197 बसें शामिल हैं, जिनमें 26 लीज पर संचालित की जा रही हैं। रोडवेज की ओर से लगभग सभी बसों को रूटों पर लगाया गया। कुछ बसों को रिजर्व में रखा गया, जिन्हें जरूरत पड़ने पर स्पेशल रूटों पर चलाया गया। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गईं, ताकि सभी बसों का समयानुसार संचालन हो सके।
आज भी रहेगा निशुल्क सफर
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सरकार की ओर से 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई है। इस दौरान महिलाएं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे निशुल्क सफर कर सकेंगे।
इन रूटों पर चलाई स्पेशल बसें
सामान्य बस अड्डा झज्जर से जरूरत के अनुसार अलग-अलग रूटों पर रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई गईं। हिसार रूट पर 9, भिवानी रूट पर 7, रेवाड़ी रूट पर 3 तथा बहुझोलरी, चरखी दादरी और कोसली रूट पर 2-2 बसों का संचालन किया गया। शुक्रवार को भी जरूरत के अनुसार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
भीड़ अधिक होने पर छतों पर बैठे यात्री
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते निजी बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक रही। भीड़ के कारण कुछ यात्रियों ने बसों की छतों पर बैठकर सफर किया। अलग-अलग रूटों से यात्री छतों पर बैठकर झज्जर पहुंचे। वहीं, सामान्य बस अड्डे से भी कुछ यात्री छतों पर बैठकर अलग-अलग रूटों के लिए रवाना हुए।
जाम की बनी रही स्थिति
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते वीरवार को शहर के कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सामान्य बस अड्डे के बाहर भी सुबह से शाम तक वाहनों और यात्रियों की भीड़ के कारण जाम लगा रहा।
वर्जन
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क सफर की सुविधा दी गई है। वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद निशुल्क सफर शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी यह सुविधा जारी रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
अनीत यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज झज्जर
वर्जन
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर निजी बसों में निशुल्क सफर के संबंध में उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
राजेश मलिक, सहायक जिला परिवहन अधिकारी, आरटीए विभाग झज्जर

27jjrp23- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में सिर पर बैग लेकर पहुंची महिला। संवाद- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन