फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired soldier killed his girlfriend in Rohtak Pinki murder case

Haryana: रिटायर फौजी ने किया प्रेमिका का मर्डर, बात करने से करती थी मना, पीठ पर मारी गोली, पूछताछ में खुलासा

Sat, 12 Jul 2025 10:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:56 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पिंकी के लिए बहुत कुछ किया था। बावजूद पिंकी ने  धोखा दिया। जब मैंने उससे बात करती चाही तो उसने बात करने से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर मैंने उसको गोली मार दी।   

विज्ञापन
Retired soldier killed his girlfriend in Rohtak Pinki murder case
मृतक पिंकी और उसका प्रेमी वजीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Pinki murder case: हिसार रोड स्थित नट-बोल्ट बनाने की कंपनी में काम करने वाली जींद के जुलाना निवासी 40 वर्षीय पिंकी व पूर्व सैनिक वजीर सिंह के बीच में दो साल से संबंध थे। परिजनों को दोनों के संबंध का पता चलने के बाद पिंकी ने वजीर से बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को हत्या आरोपी पूर्व सैनिक ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूली है।

विज्ञापन


पिंकी की पीठ पर मारी थी गोली  

आरोपी ने जीआरपी को बताया कि वह बार-बार पिंकी का रास्ता रोककर बात करने का प्रयास करता था। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पुल पर भी उसने पिंकी से बात करने की कोशिश की। वह बोलने से इनकार करती हुई प्लेटफार्म नंबर दो पर चली गई। आरोपी पूर्व फौजी उसका पीछा करते हुए प्लेटफार्म नंबर-दो पर ही पहुंच गया। यहां दोनों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर उसने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पिंकी की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

आरोपी ने ही लगवाई थी महिला की नौकरी

पिंकी के बेटे लक्ष्य ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी मां पिंकी की नौकरी जींद के लिजवाना कलां निवासी वजीर सिंह ने हिसार रोड स्थित नट-बोल्ट कंपनी में लगवाई थी। इसके बाद से ही उसका घर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी और पिंकी एक ही कंपनी में काम करते थे। इसके बाद पिंकी ने वजीर से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद भी आरोपी वजीर उसकी मां का रास्ता रोककर परेशान करता था। इसी कारण आरोपी से झगड़ा हुआ। पिंकी का पति वजीर पर 12 लाख रुपये के लेनदेन का भी आरोप लगा चुका है।

आरोपी को पिंकी पर किसी और से संबंध का था संदेह

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि इतना सब करने के बाद भी पिंकी उसे धोखा दे रही है इसलिए उसने उसका रास्ता रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन बात करने से इनकार कर फोन पर बात करते हुई चली गई। किसी और से संबंध का शक होने के कारण ही उसने उसे गोली मारी।

दोनों दो साल से संबंध में थे। किसी बात को लेकर महिला ने आरोपी से बातचीत करनी बंद कर दी। आरोपी ने फिर से महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर आरोपी ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। - निकिता गहल, एसपी, अंबाला कैंट जीआरपी

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: ट्रेन में महिला से चार से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, अभी सिर्फ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed