फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Misdeeds with woman in Kurukshetra railway station

Haryana Crime: ट्रेन में महिला से चार से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, अभी सिर्फ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 10:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 10:13 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। उन्होंने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को दिल्ली जाने वाली एमईएमयू ट्रेन में बैठा दिया।

विज्ञापन
Misdeeds with woman in Kurukshetra railway station
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की एक महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीआरपी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने खुलासा किया है। रेलवे तकनीशियन भजनलाल और शिवम उर्फ काकू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


एसआईटी दोनों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। उन्होंने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को दिल्ली जाने वाली एमईएमयू ट्रेन में बैठा दिया। महिला सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उतरी, जहां रेलवे ट्रैक की कैंची में फंसकर उसका पैर कट गया। एसआईटी ने दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी

जीआरपी की एसआईटी ने शनिवार को दोनों आरोपियों, रेलवे तकनीशियन भजनलाल (निवासी टोहाना, फतेहाबाद) और शिवम उर्फ काकू (निवासी जलाला गांव, करनाल) को कुरुक्षेत्र से पानीपत लाकर जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला कुरुक्षेत्र स्टेशन के पास घूम रही थी। शिवम ने उसे बहलाकर स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के डिब्बे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

रेलवे कर्मचारी भजनलाल ट्रेन का डिब्बा बंद करने गया और उसने यह सब देखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन-चार अन्य लोगों ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली एमईएमयू ट्रेन में बैठा दिया।

जांच और खुलासा

यह घटना 24 जून 2025 की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हुई। महिला ने शुरू में पानीपत रेलवे स्टेशन पर घटना होने की बात कही थी। इसके बाद एसपी जीआरपी अंबाला नीतिका गहलौत ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की, जिसमें पानीपत, सोनीपत और अंबाला की 16 टीमें शामिल थीं। जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि घटना पानीपत नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हुई। शुक्रवार शाम को दोनों आरोपियों, भजनलाल (रेलवे में तकनीशियन ग्रेड-1) और शिवम को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed