फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Residents busy in preparations for 22nd January in the city

Rohtak News: शहर में 22 जनवरी की तैयारियों में जुटे निवासी

Thu, 18 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Residents busy in preparations for 22nd January in the city
रोहतक। रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अवसर को लेकर शहर में जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो पर है। मंदिरों और घरों में साफ-सफाई के साथ-साथ जगमगाहट के लिए दीपक व सजावट के समान की बाजारों से खरीदारी की जा रही है। निवासियों में 22 जनवरी के लिए भावना और जोश दोनों ही देखने योग्य है। मंदिरों में बुधवार से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इसमें मंदिर के पुजारियों, महिलाओं, बच्चों के साथ कुछ राजनैतिक चेहरे व पार्षद भी नजर आए।
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर और शिव मंदिर में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, वार्ड 19 पार्षद मुक्ता नागपाल और पार्षद पति दीपक नागपाल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ में बड़ी संख्या में साधु संतों और मंदिर के कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। सफाई के दौरान सतपाल किनारा, धर्मपाल अरोड़ा, नरेश कपूर, रोमी चावला, प्रेम कत्याल व अन्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन :
अयोध्या में 500 वर्ष बाद प्रभु श्री राम आने वाले हैं, उनके आगमन की तैयारियां पूरे देश में की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री की अपील पर मंदिरों में सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तरह प्रतिदिन साफ-साफई कर सजावट के कार्य भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed