फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Arvind Sharma takes a dig at Bhupinder Hooda, says he makes statements solely to stay in the headlines.

रोहतक: डॉ. अरविंद शर्मा का भूपेंद्र हुड्डा पर तंज, बोले- वो सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देते हैं

Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर दिए बयान पर सोनीपत से कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे सवाल उठाता है। हुड्डा कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं लेकिन विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं करते।

विज्ञापन
Dr. Arvind Sharma takes a dig at Bhupinder Hooda, says he makes statements solely to stay in the headlines.
डॉ. अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर दिए बयान पर सोनीपत से भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे सवाल उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं लेकिन विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं करते।
विज्ञापन

जब सीएम बोलते हैं तो सदन छोड़कर चले जाते हैं हुड्डा- अरविंद शर्मा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में बोलते हैं तो हुड्डा टिकते नहीं और सदन छोड़कर चले जाते हैं। विधानसभा में एक दिन में 20 सवाल पूछे जाते हैं लेकिन हुड्डा इनमें से किसी पर भी चर्चा नहीं करना चाहते। छह बार के विधायक को विधानसभा की गरिमा और उसकी महत्ता का पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है लेकिन हुड्डा इन पर चर्चा नहीं करते।

विज्ञापन


एक महीना चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश के पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और जनहित में किए गए कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा जो 17 अक्तूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को देशभर में लोग अपने घरों में दीप जलाकर अभियान में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत बच्चों के लिए मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है इसलिए बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और किसानों समेत हर वर्ग को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए वेबसाइट बनाई गई है जिस पर लोग बिजली, पानी, सड़क समेत अपनी समस्याएं और सुझाव दर्ज कर सकते हैं। अच्छे सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed