फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Range police checked 6413 vehicles in six hours, challaned 243 vehicles

Rohtak News: रेंज पुलिस ने छह घंटे में 6413 वाहन जांचे, 243 वाहनों के चालान किए

Tue, 18 Apr 2023 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Range police checked 6413 vehicles in six hours, challaned 243 vehicles
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रेंज पुलिस ने चारों जिलों में नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से 15 से 16 अप्रैल की रात रोहतक, भिवानी, झज्जर व चरखी दादरी में विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इसके तहत रेंज के चारों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्ती दल ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की।
पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आवश्यक उपकरणों व रिफ्लेक्टिव जैकेट के साथ नाकों व गश्त पर तैनात रहे। रेंज के चारों जिलों में करीब 187 स्थान चिह्नित कर विशेष नाकाबंदी की गई। गश्ती दल 47 स्थानों पर तैनात रहे। पीसीआर व ईआरवी के 157 व 123 राइडर्स समेत विभिन्न गश्ती दल नाइट डोमिनेशन पर रहे। पुलिस की टीमों ने 70 से अधिक व्यक्तियों की पहचान को पुख्ता करने के उद्देश्य से पर्चे अजनबी काटे गए। नाइट डोमिनेशन के तहत 6 घंटे चलाये गये चैकिंग अभियान में रेंज के करीब 6413 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 243 वाहनों के चालान किए, जबकि छह वाहन इंपाउंड किए। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से 56 आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 8 देशी पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए। शराब की 210 बोतलें व एक अद्धा देसी और 419 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। छीना झपटी के आपराधिक मामले में भिवानी से पकड़े गए आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed