फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pooja Khanna of Rohtak won silver medal in archery

Rohtak News: रोहतक की पूजा खन्ना ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता

Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pooja Khanna of Rohtak won silver medal in archery
12सीटीके10-जीत के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत:कोच
रोहतक। एशिया पैरा तीरंदाजी कप 2025 में प्रदेश के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैंकॉक में हुई इस स्पर्धा में तीरंदाजों ने आठ पदक जीते हैं। इसमें रोहतक की पूजा खन्ना ने गुरुग्राम की पूजा नारा के साथ तीरंदाजी के रिकर्व ओपन टीम इवेंट में रजत पदक जीता। रोहतक के नवीन दलाल डब्ल्यू वन श्रेणी के पुरुष एकल वर्ग में चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुग्राम की पूजा नारा ने महिला एकल के रिकर्व ओपन इवेंट में रजत पदक जीता। पुरुष एकल रिकर्व ओपन में कैथल के हरविंद्र ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड ओपन महिला एकल में फरीदाबाद की सरिता ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

रिकर्व ओपन पुरुष टीम में कैथल के हरविंद्र ने राजस्थान के धन्नाराम के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता। रिकर्व ओपन महिला टीम में गुरुग्राम की पूजा नारा ने रोहतक की पूजा खन्ना के साथ मिलकर रजत पदक जीता। रिकर्व मिक्स टीम में हरविंद्र व पूजा नारा ने स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड मिक्स टीम में सरिता व राजस्थान के श्याम सुंदर ने स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड ओपन महिला टीम में सरिता व ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed