फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outpost in charge of fraud case said - had asked us what money

धोखाधड़ी मामले में चौकी इंचार्ज बोला-हमसे पूछकर दिए थे क्या रुपये

Thu, 26 Dec 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Outpost in charge of fraud case said - had asked us what money
बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली की तर्ज पर एक दंपती के विश्वास में आकर करीब 25 लाख रुपये गंवाने वाले पीड़ित बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी ने उन्हें इंद्रा कालोनी चौकी में शिकायत देने की हिदायत दी। आरोप है कि जब पीड़ित लोग पुलिस चौकी पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने कहा कि ठगी के लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं, हमसे पूछकर दिए थे क्या रुपये, इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। अपने स्तर पर हल ढूंढे या फिर कोर्ट में अपील करें। इस दौरान पीड़ितों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वहीं लोगों का कहना है कि वे वीरवार को एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी चुंगी शिव कालोनी में इलाहाबाद से करीब 20 साल पहले आए एक दंपती ने रमेश शिव कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के लोगों से आर्थिक तंगी, बच्चों की फीस, एक्सीडेंट का बहाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये ले लिए। 20 दिन पहले दंपती ने अपना 40 गज का मकान 12 लाख में रुपये में बेचकर अपने चार बच्चों के साथ लापता हो गया था। इसका खुलासा होने पर लोगों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पुरानी सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब बुधवार को इंद्रा कालोनी क्षेत्र में पड़ने वाली कालोनी के लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज पढ़ा रहे पीड़ितों को कानून का ज्ञान
पीड़ित महिला : सर, हम पहले मंडी वाले थाने में गए थे, उन्होंने कहा कि आपका क्षेत्र इंदिरा कालोनी पुलिस चौकी में आता है, वहां शिकायत दे आओ, ताकि जब हम आरोपियों को पकड़ें तो दिखाने के तौर पर ये हो जाएगा कि तुमने एक शिकायत चौकी में दी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज: ऐसा नहीं होता है श्रीमति जी।
पीड़ित युवक : ऐसा है जी हमारे काफी पैसे थे।
चौकी इंचार्ज : थोड़ा गुस्से में, यार तुम्हारे साथ तो पहली बार हुआ है ऐसा, हमारे पास तो ऐसी शिकायतें रोज आती हैं, जब तुम पैसे दे रहे थे, तब क्यों नहीं देखा ये सब। हमसे पूछ कर दिए थे क्या रुपये। तब एग्रीमेंट करवाना था, लिखित तौर पर लेना था उनसे।
पीड़ित युवक : सर, वैसे तो उन्होंने एक ब्लैंक चेक दिया हुआ है।
चौकी इंचार्ज: फिर तो कोर्र्ट में जाओ, 138 एनआई एक्ट का मुकदमा बनाओ अपना। इसके तहत दो साल की सजा है, इधर - उधर क्यों धूम रहे हो।
पीड़ित युवक: मंडी वाली पुलिस के पास गए थे तो उन्होंने कहा कि जो लाइन से इधर वाला क्षेत्र है, वह इंद्रा कालोनी चौकी क्षेत्र में आता है।
चौकी इंचार्ज: यार वही वाली बात है ये तो कि अगर उधर की कोई दिक्कत हो जाती तो वह तुम्हें कोर्ट में जाने की कह देता।
- पीड़ित युवक : सर, उन्होंने पहले हमारी शिकायत दर्ज की हुई।
चौकी इंचार्ज: यार, जब मैं ये कह रहा हूं कि पुलिस कुछ नहीं कर सकती है पैसे के मामले में और जो जांच अधिकारी है, उससे बात करो। मेरे पास किसलिए आए हो, ये बताओ मुझे।
पीड़ित युवक: अच्छा जी।
चौकी इंचार्ज: मैंने तुम्हें बता दिया था तुम्हारे हक की बात। तुम्हारे समझ में आती हो तो तुम्हारी मर्जी। वकील के पास जाओ, जो देगा सही राय।
इसके बाद लोग इंचार्ज रूम से बाहर निकलने लगे।
चौकी इंचार्ज: हम आरोपी को पकड़ भी लेंगे, उससे पूछ लेंगे की क्या तुमने पैसे लिए थे तो वह हां कर देगा। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकती है उसका।
इंचार्ज के इस रवैया को सुनकर लोग मायूस होकर लौट गए।
नहीं ली शिकायत, आज करेंगे एसपी से शिकायत
इंदिरा कालोनी चौकी में शिकायत देने गए सुरेश, सुमन, बलबीर कौर, महाबीर, कृष्णा, सोनम, बलबीर, राजेश, मंजू, सुमेश्वर, सुनीता, सिमरन और गीता ने बताया कि वह पहले ही ठगी का शिकार हो जाने पर परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर चौकी इंचार्ज ने भी शिकायत लेने से मना कर दिया और कोर्ट में जाने की हिदायत दी। चौकी इंचार्ज ने शिकायत नहीं ली है। वीरवार को फिर एकजुट होकर एसपी से गुहार लगाएंगे।

इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। इस तरह के मामलों में न्याय के लिए सीधे कोर्ट में अर्जी लगाने के लिए बीते कुछ माह पहले एक कानून पास हुआ है। रुपयों की ठगी के मामले में पुलिस नहीं, कोर्ट सीधे तौर पर कार्रवाई करती है।
- राजीव, इंदिरा कॉलोनी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed