{"_id":"62db108609cd612758651494","slug":"no-entry-inside-the-city-of-dak-kanwar-route-diverted-from-gohana-road-roundabout-on-three-sides-rohtakcity-news-rtk653089038","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कांवड़ की शहर के अंदर नो इंट्री, गोहाना रोड गोल चक्कर से तीन तरफ रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कांवड़ की शहर के अंदर नो इंट्री, गोहाना रोड गोल चक्कर से तीन तरफ रूट डायवर्ट
विज्ञापन
रोहतक। डाक कांवड़ियों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट तय कर दिए हैं। कलानौर होते हुए भिवानी की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ गोहाना गोल चक्कर से हिसार चौक से भिवानी रोड पर पहुंचेगी, जबकि महम की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ जींद चौक बाईपास से हिसार रोड की ओर जाएगी। वहीं, झज्जर रोड की तरफ जाने वाली डाक कावड़ जाट भवन से होते हुए दिल्ली बाईपास चौक होते हुए रुपया चौक पर पहुंचेगी। डाक कांवड़ की शहर के अदंर नो इंट्री रहेगी।
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलिस ने शुक्रवार को डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट एडवाइजरी जारी की है। डाक कांवड़ यात्रियों के लिए यातायात व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए जगह-जगह पर नाकाबंदी कर पुलिसबल तैनात किया गया है। हरिद्वार (उत्तर प्रदेश) से श्रद्धालु डाक कांवड़ लेकर जिला रोहतक की सीमा के अंदर से होते हुए काफी संख्या में गुजरते हैं। डाक कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए अलग से रूट तय किया गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारी व एसएचओ ट्रैफिक को आदेश दिए गए है।
..........
ये रहेंगे डाक कांवड़ के लिए रूट
- कलानौर, भिवानी व दादरी की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ का रूट : पुलिस के मुताबिक डाक कांवड़ यात्री गोहाना से रूखी, गांव घिलौड़ कलां, जसिया, ब्राह्मणवास, मकड़ौली टोल प्लाजा, आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर, टी-प्वाइंट नजदीक बलराज कुंडू फार्म हाउस, जींद बाईपास चौक, हिसार बाईपास चौक, आईडीसी चौक, भिवानी रोड होते हुए कलानौर, भिवानी व दादरी जाएंगे।
विज्ञापन
- महम की तरफ जाने वाले डाक कांवड़ यात्री : आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर से होते हुए बलराज कुंडू फार्म हाउस, जींद बाईपास से हिसार रोड होते हुए अपने अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- डीघल, बेरी व झज्जर की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ : गोहाना बाईपास गोल चक्कर से होते हुए सनसिटी रोड, महेन्द्रा मॉडल स्कूल, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एक रुपया चौक (झज्जर चौक) होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।