फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother's praise echoed in Bhimeshwari Devi temple

Rohtak News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में गूंजे मां के जयकारे

Sun, 21 Apr 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Mother's praise echoed in Bhimeshwari Devi temple
झज्जर। तेरा दर्शन पाने हम भी आए हैं, बेरी वाली को मनाने हम भी आए हैं...भजन गाते हुए महिला कीर्तन मंडली बेरी माता भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए शनिवार को रवाना हुई। माता के दरबार में पहुंचकर सभी ने मां भीमेश्वरी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली महिला नगर पार्षद सुषमा तिलकराज गोसाई मंदिर बाबा कांशीगिरि महिला कीर्तन मंडली के साथ माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में पंहुची।
विज्ञापन

उन्होंने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर सर्वमंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला मंडली की प्रधान इंदु भूगडा, संतोष हंस, तुशू-शशी खत्री, किरण अरोड़ा, नयन हंस, संगीता वर्मा, तेजल पूनम छाबड़ा, सुषमा गोसाई ने बेरी वाली को मनाने हम भी आए हैं, जागो जागो हे ज्वाला माई जागो भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रधान इंदू भूगडा ने हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और बेरी मंदिर के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति के प्रबंधक मनीष महता, सुधांशु हंस ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में साढ़े चार बजे बाबा कांशीगिरि मंदिर से तीन हनुमान स्वरूपों की नगर परिक्रमा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed