फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mohit murder case: First stabbed in the stomach, then slit throat after he struggled

मोहित हत्याकांड : पहले पेट में मारा चाकू, झटपटाने पर रेता गला

Tue, 26 May 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mohit murder case: First stabbed in the stomach, then slit throat after he struggled
रोहतक। नई अनाज मंडी के मोहित उर्फ मिरिंडा हत्याकांड को आरोपियों ने बेरहमी से अंजाम दिया था। पहले मोहित के पेट में दो लोगों ने चाकू मारे। जब वह झटपटाने लगा तो तीसरे ने हाथ व पैर पकड़ लिए और चौथे ने गला रेत दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आरोपी यूपी के सीतापुर जिले के गांव देहलिया निवासी कृष्णा को अदालत में पेश किया जहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
....
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी यूपी के बरेली जिले के गांव परोरे निवासी अभय उर्फ अब्बू, बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव रामपुर, हाल में नई राजेंद्रा कॉलोनी निवासी राजन व यूपी के सीतापुर जिले के गांव देहलिया निवासी कृष्णा व यूपी निवासी अर्जुन पांच मई की रात को नई अनाज मंडी के पास बैठकर शराब पी रहे थे। तभी मोहित आ गया जो आरोपियों को पहले से जानता था।
विज्ञापन

आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में मोहित की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अभय व राजन पहले से पांच दिन के रिमांड पर हैं जबकि कृष्णा को पुलिस ने अब चार दिन के रिमांड पर लिया है। चौथा आरोपी अर्जुन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन के पास था चाकू, कृष्णा ने निकाली पेट की आंतड़ी
पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पहले शराब का अध्धा लिया। जब शराब खत्म हो गई तो मोहित से 500 रुपये लेकर दूसरा अध्धा मंगवा लिया। बीच में आरोपियों ने गांजे का नशा भी कर लिया। शराब पीने के दौरान मोहित से 40 हजार के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी राजन ने पेट से चाकू निकाला और दो बार पेट पर वार किए। इसके बाद अभय उर्फ अब्बू ने गले पर दो बार वार किए। फिर कृष्णा ने चाकू लिया और मोहित के पेट पर लगातार वार किए। इससे पेट की आंतड़ी बाहर आ गई।

....
सीसीटीवी कैमरे से लगा सुराग, छह मई से मिले गायब
पुलिस को जांच के दौरान नई अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरे में मोहित आता दिखाई दिया। दो मिनट बाद चार युवक और घटनास्थल की तरफ आते दिखाई दिए। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल पर मिली नमकीन व अन्य सामान की जांच की तो नजदीक की दुकान पर आरोपी सामान लेते भी दिखे। दोनों फुटेज की गहन जांच की और आरोपियों की पहचान हुई। एक रेहड़ी विक्रेता ने बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहे युवक यूपी के बरेली जिले के गांव परोरे निवासी अभय उर्फ अब्बू को पहले देखा है। वह शेर विहार कॉलोनी में रहता है। छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अभय छह मई से ही लापता है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व सीआईए प्रथम की संयुक्त टीम ने योजना के तहत दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथा अभी भागा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed