{"_id":"68f16345b12d6196d403b741","slug":"markets-are-getting-jammed-vehicles-are-being-parked-in-no-vehicle-zones-rohtak-news-c-17-roh1019-746470-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाजारों लग रहा जाम, नो व्हीकल जोन में खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाजारों लग रहा जाम, नो व्हीकल जोन में खड़े हो रहे वाहन
Fri, 17 Oct 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
27...रोहतक में बाजारों की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते समय पूर्व पार्षद अशोक खुरा
रोहतक। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह जाम लग रहा है। नो व्हीकल व नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। वीरवार को एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बाजारों का निरीक्षण किया।
साथ ही ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन जब्त करने के निर्देश दिए। शनिवार को धनतेरस व रविवार को दीपावली के एक दिन पहले बाजारों में और ज्यादा भीड़ उमड़ेगी।
एएसपी ने बताया कि दीपावली तक 20 अक्तूबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्लान की समीक्षा करने के लिए वीरवार को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
किला रोड, डी-पार्क, शौरी मार्केट, रेलवे रोड, दिल्ली रोड मार्केट, गांधी कैम्प मार्केट व मेडिकल मोड मार्केट के दुकानदारों से बात की। डी पार्क पर व्यवस्थित तरीके से स्टॉल मिले। मॉडल टाउन में चौक के पास जरूर कार व दूसरे वाहन खड़े थे।
एएसपी ने पुलिस को पार्किंग से बाहर खड़े वाहनों को उठाने की हिदायत दी ताकि जाम की स्थिति न बने। साथ में निगम पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व प्रभारी यातायात निरीक्षक प्रशांत व निरीक्षक जसबीर भी मौजूद रहे।
ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया जा रहा है। दीपावली तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। -एएसपी, प्रतीक अग्रवाल।