फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Made youth aware about drugs

Rohtak News: युवाओं को नशे के बारे में जागरूक किया

Mon, 16 Sep 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Made youth aware about drugs
16सीटीके07..लाल नाथ हिंदू काॅलेज में सोमवार को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के बाद मौजूद वि
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में सोमवार को यूथ रेडक्रॉस इकाई ने एक विस्तार व्याख्यान व सर्वे का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने अध्यक्षता की। व्याख्यान का विषय नशा मुक्ति रहा। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र भुक्कल रहे।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र ने कहा, नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे व्यक्ति सामाजिक, शारीरिक तथा मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। परिणाम स्वरूप उसकी कार्यक्षमता व जिजीविषा कम हो जाती है। डॉ. नरेंद्र ने नशा मुक्ति पर सभी युवाओं को शपथ दिलवाई। 10 स्वयंसेवकों का नशा मुक्ति पर सर्वेक्षण किया, जिसका मुख्य उद्देश्य मादक द्रव्यों के उपयोग की समस्या की गंभीरता का आंकलन करना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस कोर्डिनेटर डॉ. शालू ने स्वयंसेवकों को इस विषय पर समाज को जागरूक करने की प्रेरणा दी। अंत में मुख्य वक्ता को प्रशंसा पत्र देकर यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. राजेश गहलावत ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर राहुल, स्नेहा, पालक, जतिन आदि वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed