फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Like the Kho-Kho game in the BJP, no one should be responsible: CM

भाजपा में कुर्सी खो - खो के खेल की तरह, किसी के भी हाथ आ जाए जिम्मेदारी बनकर : सीएम

Fri, 24 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Like the Kho-Kho game in the BJP, no one should be responsible: CM
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड को पगड़ी पहनाते मुख्य मंत्री मनोहर लाल सुभाष बराला साथ जनता क - फोटो : RohtakCity
भाजपा में कुर्सी खो-खो के खेल की तरह है, किसी के पास जिम्मेदारी बनकर आ सकती है। पार्टी में कांग्रेस की तरह वंशवाद नहीं हैं, जहां दादा से लेकर पोते तक कुर्सी नहीं छोड़ते। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को केवल संगठन नहीं, बल्कि सरकार का भी अनुभव है। वे बचपन से पार्टी से जुड़े हैं। वे बेहतर ढंग से आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। यह कहना है सीएम मनोहरलाल का। वे वीरवार को भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार व संगठन में इस तरह की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी और नई ऊंचाई पर जाएगी। अब तक जो भी प्रदेश अध्यक्ष रहे, उन्होंने कड़ी मेहनत की। पार्टी व पदाधिकारियों के दम पर प्रदेश के बनने के 48 साल बाद 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वहीं, नये प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा में एक चाय बेचने वाला पीएम और किसान का बेटा सीएम बन सकता है। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता ऊंचे सपने देख सकता है।
विज्ञापन

मेरे दरवाजे के पीछे कुंडी नहीं लगी, 24 घंटे खुले हैं : धनखड़
धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दरवाजे के पीछे कुंडी नहीं लगी है, कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में वंशवाद के कारण छत नीची है, जहां किसी को भी ऊंचाई छूने की अनुमति नहीं है। जबकि भाजपा का मंत्र है, मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो उपलब्ध है। धनखड़ ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कार्यकर्ता संगठन से जुड़े। क्योंकि जब भी संगठन में परिवर्तन होता है तो नया जोश आता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक-एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दौरान सांसद अरविंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम, रामबिलास व धनखड़ की पुरानी तिकड़ी, पार्टी को ऊंचाईयों पर लेकर आई
भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की पुरानी तिकड़ी है। 25 साल से तीनों ने मिलकर पार्टी को खड़ा किया। अब सीएम मनोहर के नेेतृत्व में जहां कोरोना काल में सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है, वहीं ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर जाएगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सैनी, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, सिरसा के लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान एवं बीरेंद्र सिंह डूमरखां, प्रदेश के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राम बिलास शर्मा, कविता जैन, पूर्व राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व सांसद सुधा यादव, वेदपाल, अम्बाला के विधायक असीम गोयल, विधायक कमल गुप्ता, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, किसान नेता टेकचंद कंडेला भी पहुंचे, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत दिखाई नहीं दिए।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते मुख्य मंत्री मनोहर लाल साथ में    नवनियु

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते मुख्य मंत्री मनोहर लाल साथ में नवनियु- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed