फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karnataka acquired six-run lead

कर्नाटक ने हासिल की छह रन की बढ़त

Sat, 07 Dec 2013 07:31 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
Karnataka acquired six-run lead
रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के तहत हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन कर्नाटक ने बल्लेबाज केएल राहुल के शानदार 98 रन की बदौलत 6 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


अभी कर्नाटक का एक विकेट बाकी है। कर्नाटक ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 92 ओवर में 9 विकेट खोकर 253 रन बना लिए थे। शनिवार को एए काजी 10 और एचएस शार्थ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन



लाहली के चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को नाबाद रहे एमए अग्रवाल 3 और  केएल राहुल ने 10 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेला। कर्नाटक के बल्लेबाज एमए अग्रवाल छह चौकों की मदद से 42 रन बनाकर एएच हुड्डा का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल का साथ देने आए केआर कपूर कुछ खास नहीं कर पाए और 8 के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। केआर कपूर का स्थान लेने आए एमके पांडे भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और सीएम गौतम ने संभलकर खेला। केएल राहुल ने 9 चौकों की मदद से 98 रन और सीएम गौतम ने 6 चौकों की 54 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।


कर्नाटक ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 92 ओवर में 9 विकेट खोकर 253 रन बना लिए थे और एए काजी 10 और एचएस शार्थ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। कर्नाटक ने 6 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एचवी पटेल ने 28 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट, एएच हुड्डा ने 17 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट और एस राणा ने 21 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।


मैच का स्कोर
हरियाणा पहली पारी 247
कर्नाटक  9 विकेट पर 253 रन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed