{"_id":"65a1b5ee3a25b56b8605ab37","slug":"jat-college-winner-in-inter-college-mens-cricket-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-336423-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में जाट कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में जाट कॉलेज विजेता
Sat, 13 Jan 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
12सीटीके04... एमडीयू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता जाट कॉलेज के खिलाड़ी । संवाद
रोहतक। एमडीयू में इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय सांपला के प्रिंसिपल डॉ परम भूषण आर्य ने किया।
खेल निदेशक प्रोफेसर आर पी गर्ग और मुकेश गोयल ने मुख्य अतिथि कोच दलबीर को पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया। मैच में यूटीडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए । जाट कॉलेज की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 148 रन बनाकर जीत हासिल की। जाट कॉलेज के यशवर्धन ने 56 गेंदों में 57 रन नाबाद बनाए और शुभम लांबा ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए। जाट कॉलेज की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता। खेल निर्देश प्रोफेसर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ मस्त राम, डॉ नितेश, डॉ मनीष हुड्डा और मनदीप उपस्थित रहे।