फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jaat reservation andalan

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा का मामला

Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
jaat reservation andalan
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में वीरवार को एडीजे रितु वाईके बहल की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि वकीलों ने हैदराबाद की घटना के विरोध में कोर्ट के अंदर वर्क सस्पेंड किया हुआ था। अब शुक्रवार को अदालत में मामले को लेकर बहस होगी।
विज्ञापन

फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश के अंदर रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हिसार, कैथल व भिवानी जिलों में जगह-जगह हिंसा हुई थी। 23 फरवरी को भिवानी निवासी कैप्टन पवन ने सिविल लाइन थाने केस दर्ज कराया था कि पूर्व सीएम हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रोफेसर विरेंद्र सिंह की एक आडियो वायरल हुई है। जिसमें प्रोफेसर विरेंद्र फोन पर दलाल खाप के तत्कालीन प्रवक्ता मानसिंह दलाल से बातचीत कर रहे है। इससे आंदोलन भड़क और हिंसा हुई। पुलिस ने देश द्रोह जैसी गंभीर धाराओं के तहत प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में कांग्रेस नेता रहे जयदीप धनखड़ व मान सिंह दलाल भी आरोपी बनाए गए। तीन साल बाद तीनों के खिलाफ पुलिस ने 2019 में चार्जशीट दाखिल की। उस चार्जशीट को पिछली सुनवाई पर प्रोफेसर व धनखड़ ने चुनौती दी थी। साथ ही अदालत से आरोपों को खारिज करने की मांग की थी। अदालत ने 4 दिसंबर तक पुलिस से जवाब मांगा था। साथ ही पांच दिसंबर की तिथि बहस के लिए तय की थी, लेकिन पांच दिसंबर को अदालत में वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते बहस नहीं हो सकी। अब छह दिसंबर को अदालत में प्रोफेसर व धनखड़ की अर्जी पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed