{"_id":"6a932a0cdfe68ae8120ee408","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-following-a-rift-fir-registered-against-wife-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-126688-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनबन के चलते पति ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनबन के चलते पति ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी पर एफआईआर
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला शव, पत्नी रक्षाबंधन के दिन मायके में थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के हरिनगर गली नंबर-1 में शनिवार को सुबह कमरे में आशीष (35) का पंखे से शव लटकता मिला। मृतक के छोटे भाई नवीन की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मृतक आशीष बहादुरगढ़ में ही प्राइवेट फैक्टरी में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।
दर्ज एफआईआर में मृतक के भाई ने बताया कि उसके बड़े भाई आशीष की शादी 29 अप्रैल 2016 को दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड स्थित रिशाल गार्डन निवासी प्रीति कुमारी के साथ हुई थी। दोनों के नौ वर्षीय बेटा नमन है। पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। पूर्व में प्रीति ने एक सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी थी। उसके बाद से आशीष परेशान रहने लगे थे। 27 अगस्त को प्रीति रक्षाबंधन पर अपने घर गई थीं। 28 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे भाई आशीष घर पर बने ऊपर कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह वह नीचे नहीं आए तो मां निर्मला देवी ऊपर देखने गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो भाई पंखे से फंदे पर लटक रहे थे। तुरंत उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौके पर मौत हो चुकी थी।
सुसाइड नोट मिलने का दावा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशीष के पास सुसाइड नोट भी मिले हैं। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
मृतक के छोटे भाई नवीन की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। राजेश कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना