फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Biplab Deb roared in stronghold of Hooda, said - Modi gave respect to the public

Haryana: हुड्डा के गढ़ में गरजे बिप्लब देब, बोले- जनता को सम्मान मोदी ने दिया, राहुल और हुड्डा ने नहीं

Wed, 10 Jan 2024 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 08:30 PM IST
सार

मोदी की योजनाओं से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। हरियाणा भाजपा प्रभारी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया है। 

विज्ञापन
Haryana: Biplab Deb roared in stronghold of Hooda, said - Modi gave respect to the public
सांघी गांव में हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब को सम्मानित करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा दुनिया को रोटी देता है, इसलिए यहां लोगों को सम्मान चाहिए। जनता को सम्मान नरेंद्र मोदी ने दिया है। राहुल गांधी और हुड्डा ने नहीं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का। वह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में गरजे। वह भूपेंद्र हुड्डा के गांव सांघी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


बिप्लब देब ने कहा कि रोहतक की जनता नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहती है। प्रदेश की जनता को रोटी से पहले सम्मान चाहिए। प्रदेश की जनता को सम्मान केवल नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगडा ने भी मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। यात्रा में योजनाओं का लाभ देने के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नाम से ही इस ठिठुरती ठंड में नई उर्जा व गर्मी का संचार होता है, जबकि राहुल गांधी के नाम से ही मूर्छा सी छा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांघी के लोगों को सम्मान चाहिए। प्रदेश के लोग रोटी कम खा लेंगे, लेकिन देश-प्रदेश के सम्मान को कम नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री के प्रति जनता में जो सम्मान है, उसी का परिणाम सांसद अरविंद शर्मा हैं।

इन्हें जनता ने आशीर्वाद देकर संसद भेजा है। रोहतक की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। उन्होंने लोगों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाते हुए 87 वर्षीय बुजुर्ग कार्यकर्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।


इस मौके पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, रेनू डाबला, डॉ. दिनेश घिलोड़, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी, हरिओम भाली, पार्षद सुरेश किराड, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुनील समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed