{"_id":"6ae50a28bab8efb16b0c9ac7","slug":"gyanesh-kumar-is-a-machine-for-forming-a-bjp-government-sushil-gupta-rohtak-news-c-17-roh1019-946606-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेश कुमार भाजपा की सरकार बनाने वाली मशीन : सुशील गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानेश कुमार भाजपा की सरकार बनाने वाली मशीन : सुशील गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा की सरकार बनाने की मशीन के रूप में काम कर रहे हैं। यह आरोप आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने हुड्डा पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाया। कहा, एक नवंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा मांगने के लिए आयोजित की जा रही है।
वोट चोरी का खेल देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की ओर से खेला गया। हाल ही में राजधानी में छात्रों की ओर से किए गए आंदोलन में युवाओं को पीटा गया और पुलिस देखती रही। उन्होंने एसआईआर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना की ओर से चलाए जा रहे संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा पहले वोट क्यों काटे गए थे और अब उन्हें दोबारा क्यों जोड़ा जा रहा है।
इंडी गठबंधन पर ली चुटकी
सुशील ने इंडी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा, इसका नेतृत्व एक ऐसा नेता कर रहा है जो खुद की ही पार्टी को अनुशासन कायम करने में विफल है। पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कहा कि वे अपने लिए ही ठीक फैसले नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी अब इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।