फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage scattered on the road, workers adamant on strike, people's trouble increased

सड़क पर पसरा कचरा, हड़ताल पर अड़े कर्मचारी, लोगों की बढ़ी मुसीबत

Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Garbage scattered on the road, workers adamant on strike, people's trouble increased
हड़ताल के कारण पाड़ा मोहल्ले में सड़क तक फैले कूड़े के पास से गुजरते लोग। अमर उजाला
रोहतक। शहर वासियों की दिवाली अबकी बार कचरे के बीच मनेगी, क्योंकि रविवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा तीन दिन और हड़ताल बढ़ाने से सफाई तो दूर, चौक व चौराहों पर पड़ा कचरा तक नहीं उठ पा रहा है। निगम प्रशासन पुलिस की मदद से कहीं-कहीं से कचरा उठवाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने रविवार को काली दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। वे सोमवार सुबह नौ से दो बजे के बीच नगर निगम कार्यालय में हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 अक्तूबर से नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। रविवार को संघ की तरफ से हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम सफाई कर्मियों के नेता श्रवण बोहत का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा।
विज्ञापन

सांस लेना भी हो जाएगा दूभर
शहर में पुराने गोहाना अड्डे व गांधी कैंप मंडी में कचरा सड़क आ गया है। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग की है कि जल्द निगम प्रशासन हड़ताली कर्मचारियों से बात करके कोई समाधान निकले, नहीं तो सांस लेना तक दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा उठाने से रोका तो पुलिस ने किये नाम नोट
उधर, निजी एजेंसी के कर्मचारी रविवार सुबह करीब सात बजे पुराने गोहाना अड्डे पर पहुंचे और कचरा उठाने का प्रयास किया। इसी बीच हड़ताली कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने निजी एजेंसी के कर्मियों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और हड़ताली कर्मियों के नाम नोट किया। हालांकि अभी किसी तरह का केस दर्ज नहीं हुआ है।
वर्जन-
हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ गई है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही निजी एजेंसी व कार्यालय के कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। हड़ताल में शामिल होना या न होना, उनकी मर्जी है।

- श्रवण बोहत, नेता हड़ताली कर्मचारी नगर निगम
नगर निगम प्रशासन शहर में कचरे को उठाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कई जगह अब भी कूड़ा पड़ा होने की सूचना है। उसे भी उठवाया जाएगा। हड़ताल प्रदेश स्तर पर है। ऐसे में इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता।
- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed