{"_id":"6330b6ce3265ff198a77964c","slug":"friend-took-the-minor-to-the-park-the-young-man-raped-by-taking-him-to-the-hotel-rohtakcity-news-rtk659088830","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को पार्क में ले गई सहेली, युवक ने किया होटल में ले जाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को पार्क में ले गई सहेली, युवक ने किया होटल में ले जाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
रोहतक। एक नाबालिग को उसकी सहेली बहला-फुसलाकर पार्क में ले गई, जहां से सहेली का परिचित युवक उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नाबालिग ने महिला थाने में शिकायत दी है कि उसकी सहेली ने उससे कहा कि मानसरोवर पार्क में घूमने चलते हैं। वह उसकी बातों में आ गई और पार्क में चली गई। दोनों बातचीत कर रही थी, तभी सहेली का परिचित युवक आया और उसे बहकाकर एक होटल में ले गया। वहां पर उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। वह घर आ गई और डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद वही युवक उसे दिल्ली चौक के नजदीक एक होटल में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। साथ ही उसका दोस्त भी आ गया, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। तंग आकर नाबालिग ने परिजनों को अवगत कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की सहेली सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वर्जन-
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पहले पीड़िता की काउंसिलिंग करवा रहे हैं। इसके बाद अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
- सुशीला, महिला डीएसपी