{"_id":"6a0b7f06c5930581fe0c7760","slug":"drug-sellers-go-on-strike-against-online-sales-rohtak-news-c-17-roh1020-858173-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दवा विक्रेताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दवा विक्रेताओं ने की हड़ताल
Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
6-ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. मनदीप मान को ज्ञापन सौंपते केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह चाव
रोहतक। राष्ट्रव्यापी केमिस्ट बंद के समर्थन में सोमवार को रोहतक जिला केमिस्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऑनलाइन दवा बिक्री, छूट व अन्य मुद्दों को लेकर यह हड़ताल 20 मई तक रहेगी। एसोसिएशन की ओर से ड्रग कंट्रोल अधिकारी डाॅ. मनदीप मान को ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह चावला (रूबी) ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी धंधा जोरों पर है। यह दवा कहां से आती है, कैसे पहुंचती है, कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। मानकों के अनुसार, दवा को निर्धारित तापमान पर रखना होता है। ऑनलाइन विक्रेता यह मानक पूरा ही नहीं करते हैं।
दवा भी एक्सपायरी तिथि के नजदीक की होती है। ऐसे में ग्राहक को ठगा जा रहा है। यही नहीं, नारकोटिक दवाएं भी ऑनलाइन सप्लाई हो रही हैं। एमटीपी किट प्रतिबंध के बावजूद लोगों को उपलब्ध हो रही हैं। इन पर कार्रवाई कौन और कैसे करेगा, यह कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
दवा विक्रेता सरकार को टैक्स भी देते हैं। मानकों का भी पालन करते हैं। इस पर भी दवा विक्रेताओं पर ही कार्रवाई होती है। ऑनलाइन बाजार पर रोकटोक नहीं है। इससे दवा विक्रेता आहत हैं। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संवाद