{"_id":"6522eaab9c2d113dc703db88","slug":"deposit-50-rupees-in-the-account-and-withdraw-89-thousand-in-13-times-rohtak-news-c-17-roh1018-266037-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अकाउंट में 50 रुपये डालकर 13 बार में निकाले 89 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अकाउंट में 50 रुपये डालकर 13 बार में निकाले 89 हजार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के गांव धामड़ की महिला के खाते से शातिर ठग ने 50 रुपये डालकर 13 बार में 89 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में महिला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में रीना ने बताया कि 30 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। आरोपी ने पीड़िता से बात करते हुए कहा, आपके पापा ने आपके खाते में पैसे डालने के लिए बोला है। उसने खाते में 50 रुपये भेज दिए। इसके बाद पीड़िता को बातों में उलझाकर आरोपी ने 13 बार में 89 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता का बैंक अकाउंट लाढ़ाेत स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की ब्रांच में है।