फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to increase urinals in the public toilet of the main market

Rohtak News: मुख्य बाजार के सार्वजनिक शौचालय में यूरिनल बढ़ाने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase urinals in the public toilet of the main market
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित मुख्य बाजार के सार्वजनिक शौचालय में यूरिनल की संख्या सीमित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदारों को बाजार में आने वाले लोगों को इधर-उधर गलियों में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि गौरव शेखर जैन काफी समय से नगरपालिका से शौचालय में यूरिनल की संख्या बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे।
विज्ञापन

अब गौरव शेखर जैन ने इस संबंध में नगरपालिका सचिव को लिखित में पत्र सौंपकर इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से जैन गली तक का क्षेत्र प्रमुख बाजार है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शौचालय में केवल दो यूरिनल लगे हैं जो भीड़ के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। शहर व आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं जिससे कई बार लंबी पंक्तियां लग जाती हैं और लोगों को असुविधा उठानी पड़ती है।

शौचालय के भीतर अतिरिक्त यूरिनल लगाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने नगरपालिका सचिव से शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर मुख्य बाजार की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed