फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, police, firing

यूथ फेस्टिवल में मंत्री के पहुंचने से पहले फायरिंग, पुलिस ने भांजी लाठी

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
youth festival, activity, youth, festival, haryana, rohtak, minister, police, firing
गौड़ कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के पहले दिन बवाल, छात्र की सोने की चेन 160 रुपये की बताई, उसने सवा लाख की कही, इसी पर हुआ विवाद - फोटो : amar ujala
गौड़ ब्राह्मण कालेज में एमडीयू के जोनल यूथ फेस्टिवल के पहले दिन मंत्री के पहुंचने से बवाल हो गया। यहां एक छात्र की सोने की चेन पर कमेंट करने को लेकर छात्र गुटों में मारपीट शुरू हो गई। कमेंट करने वाले छात्र ने अपने परिजनों को फोन करके कॉलेज में बुला लिया। एक परिजन ने मौके पर पहुंचकर दूसरे छात्र पर गोली चला दी। लेकिन उसी समय किसी अन्य छात्र ने गोली चलने से पहले ही हमलावर का हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली। गोली चलते ही भगदड़ मच गई और बवाल हो गया। पुलिस ने आनन फानन में भीड़ हटाने के लिए लाठी चलाई। सिटी थाना पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। देरशाम तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन


माता दरवाजा स्थित गौड़ ब्राह्मण कालेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का बृहस्पतिवार को पहला दिन था। यहां सुबह 10 बजे राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को बतौर मुख्यातिथि पहुंचना था, लेकिन वे पहले पीजीआई के दीक्षांत समारोह में चले गए। गौड़ कालेज में मंत्री के पहुंचने से पहले ही बवाल हो गया। इंद्रा कॉलोनी निवासी मोंटी यहां बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। वह पिछले गेट से कालेज में एंट्री कर रहा था तो उसी समय दूसरे छात्र ने उसे रोक लिया और मोंटी की सोने की चेन पर कमेंट कर दिया। मोंटी की चेन को दूसरे छात्र ने नकली बताया और कहा कि वह 160 रुपये की चेन पहनता है। मोंटी ने कहा कि चेन असली है और सवा लाख रुपये की है। इस बात को लेकर ही उनके बीच मारपीट हो गई। उस समय किसी तरह बीच बचाव हो गया। लेकिन मोंटी पर कमेंट करने वाले दूसरे छात्र ने भालौठ से अपने परिजनों को फोन करके बुला लिया। भालौठ से पहुंचे उसके परिजनों को मोंटी व उसके दोस्त वहां मिल गए और झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि भालौठ के छात्र के परिजन ने गोली चला दी, लेकिन वह मोंटी को नहीं लगी। फायरिंग से भगदड़ मच गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भीड़ हटाने के लिए लाठी चलाई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। सिटी थाना एसएचओ सुनीता भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि देर रात तक किसी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


छात्र हाथ ऊपर नहीं करता तो माथे में लगती गोली

मोंटी के साथी छात्रों ने बताया दूसरे छात्र के परिजन ने सीधे मोंटी पर गोली चलाने का प्रयास किया। यह देखकर मोंटी पक्ष के एक छात्र ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया और गोली सीधी चलने की जगह हवा में चल गई। मौजूद छात्रों ने बताया कि अगर गोली सीधी चल जाती तो वह मोंटी या किसी अन्य को लग सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही पिछला गेट बंद, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई

कालेज प्रबंधन ने युवा महोत्सव को देखते हुए पीछे वाला गेट भी खोला हुआ था। इस कारण बाहरी युवक भी अंदर घुस आए और व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस जरूर मौजूद थी, लेकिन वह भी बवाल से पहले तक आराम से खड़ी थी। गोली चलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। पीछे वाला गेट बंद कर दिया गया और अन्य गेट से किसी की एंट्री होती थी तो पहले उसका आई कार्ड देखा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed