{"_id":"6ab2c834a98640914a093960","slug":"two-youths-killed-in-collision-between-two-motorcycles-gonda-news-c-100-1-slko1026-166605-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परागदत्त व दीपक की फाइल फोटो। संवाद
नवाबगंज। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर लौव्वा वीरपुर गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए।
तरबगंज के ताराडीह गांव निवासी परागदत्त (30) मंगलवार शाम चचेरे भाई दीपक उर्फ दीपू (25) के साथ अन्य चचेरे भाई सुनील को बाइक से लोलपुर छोड़कर घर लौट रहे थे। लौव्वा वीरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में परागदत्त और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परागदत्त व दीपक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर बस्ती जिले के गौर थाना के दनघटा गांव निवासी शिवनाथ अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ सवार थे। हादसे में सरोज देवी के सिर में गंभीर चोट आई हैं। शिवनाथ मामूली रूप से घायल हुए हैं। सरोज देवी को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ यूपी सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो परिवारों में मचा कोहराम
परागदत्त तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अन्य भाई अनिल कुमार व बिफई हैं। परागदत्त की मौत से पत्नी मनीषा देवी बदहवास हो गईं। उनके पांच साल का बेटा संस्कार है। वहीं, दीपक दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई अजय कुमार हैं। दीपक अविवाहित थे। उनकी मां शोभावती व पिता की पहले मौत हो चुकी है।