फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hid inside after the store closed; attempted theft by breaking open the cash counter.

Ghazipur News: स्टोर बंद होने के बाद अंदर छिपा रहा, कैश काउंटर तोड़कर चोरी की कोशिश

Wed, 23 Sep 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hid inside after the store closed; attempted theft by breaking open the cash counter.
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जालान्स मेगा स्टोर में चोरी के इरादे से एक व्यक्ति रात में स्टोर के अंदर ही छिपा रहा। स्टोर बंद होने के बाद उसने कैश काउंटर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सुबह स्टोर खुलने पर घटना का पता चला। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी राम यादव निवासी दुर्खुशी तवकलपुर, थाना मरदह को औजार के साथ गिरफ्तार किया गया है। स्टोर मैनेजर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब 7:54 बजे राम यादव ग्राहक बनकर स्टोर में आया था। वह सामान देखने के बहाने अंदर गया और मौका पाकर वहीं छिप गया। रात करीब 9:39 बजे स्टोर बंद होने के बाद भी वह बाहर नहीं निकला। 21 सितंबर की सुबह करीब 9:34 बजे स्टोर खुलने पर कर्मचारियों ने कैश काउंटर का ताला टूटा देखा। छानबीन करने पर राम यादव के अंदर छिपे होने और कैश काउंटर तोड़कर चोरी का प्रयास करने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed