{"_id":"6ab2822d49f1a0d7c50e0763","slug":"nirmand-police-nab-theft-accused-from-nitthar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170445-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड पुलिस ने नित्थर से दबोचा चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड पुलिस ने नित्थर से दबोचा चोरी का आरोपी
विज्ञापन
. नित्थर के लभोड़ा से 14 लाख के जेवर चोरी कर फरार हुआ था आरोपी
. पुलिस ने चोरी किए आभूषण किए बरामद, 1 लाख की चेन की बरामदी शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर/निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए लाखों के सोने आभूषण चोरी करने के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने नित्थर के लभोड़ा से गहने चोरी करने वाले आरोपी को एक सप्ताह बाद नित्थर से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले पुलिस थाना निरमंड में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके नए मकान के कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां और दो सोने के चाक चुरा लिए थे। इनकी कुल अनुमानित कीमत 14-15 लाख बताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी मदन लाल, निवासी गांव लभोड़ा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू को नित्थर से गिरफ्तार किया। आरोपी से 1 लाख रुपये मूल्य की एक सोने की चेन की बरामदगी शेष है, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है। आरोपी को मंगलवार आनी के कोर्ट के समक्ष पेश कर किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच एवं अन्य संबंधित पहलुओं पर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।