फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft worth crores: Police bring 4 accused, including an Excise Sub-Inspector, to Shimla.

करोड़ों की चोरी : आबकारी के दरोगा समेत 4 आरोपियों को शिमला लाई पुलिस

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theft worth crores: Police bring 4 accused, including an Excise Sub-Inspector, to Shimla.
अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी हुआ अधिकतर सामान पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

रुद्रपुर में जांच के दौरान शिमला पुलिस ने किए हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार कर्मचारियों को लेकर पुलिस शिमला पहुंच गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। अब शिमला पुलिस आरोपियों से मामले के संबंध में पूछताछ कर सबूत जुटाएगी। इसके अलावा चोरी में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। आरोपियों से चोरी का अधिकतर सामान भी बरामद कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में आरोप है कि जब चोरी के आरोपी चोरी किए सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर भाग रहे थे तो रुद्रपुर में आबकारी विभाग की टीम ने आरोपियों की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका था। आरोप है कि इस दौरान टीम ने चोरी का सामान अपने पास रख लिया और आरोपियों को छोड़ दिया। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। शिमला पुलिस ने जब चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए संबंधित राज्य की पुलिस से संपर्क किया तो जांच में यह तथ्य सामने आए। इस आधार पर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम शामिल हैं। शिमला पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी का ज्यादातर सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



यह है पूरा मामला

मामला 7 सितंबर का है, जब कालीबाड़ी के पास रेणु बालाजी के घर में कुछ दिन पहले काम पर आई नौकरानी समेत कुछ लोगों ने घर से करोड़ों के गहने, कीमती सामान और नकदी चुरा ली। पुलिस ने 8 सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। एएसपी शिमला गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को पांच दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article