फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two and Half lakh looted by firing on Delhi businessman in Rohtak

Rohtak: दिल्ली के व्यापारी पर गोलियां बरसाकर 2.25 लाख रुपये लूटे, पेमेंट लेकर लौट रहा था

Sun, 18 Jun 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

कलानौर के खेरड़ी मोड़ के पास नेशनल हाईवे 152डी के गोल चक्कर पर वारदात को अंजाम दिया गया। रोहिणी के सेक्टर आठ निवासी सुरेंद्र चरखी दादरी व भिवानी से पेमेंट लेकर लौट रहा था। लुटेरे पिकअप में सवार होकर आए थे।

विज्ञापन
Two and Half lakh looted by firing on Delhi businessman in Rohtak
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कलानौर के खेरड़ी मोड़ के पास नेशनल हाइवे 152 डी के गोल चक्कर पर रविवार दोपहर बाद कार सवार युवक दिल्ली के बारदाना व्यापारी पर गोलियां चलाकर 2.25 लाख रुपये लूटकर ले गए। लाखों रुपये की राशि दूसरे बैग में बच भी गई। लुटेरे पिकअप में सवार होकर आए थे, जो सीसीटीवी कैमरे में कार को टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी सेक्टर आठ निवासी सुरेंद्र बारदाने का काम करता है। वह रविवार को राशि लेने पहले चरखी दादरी व फिर भिवानी गया। दोपहर बाद करीब चार बजे खेरड़ी मोड़ से पहले 152 डी के गोल चक्कर पर पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी। दा बार टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
जांच करती पुलिस, गाड़ी पर लगी हुई गोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापारी ने अपनी कार रोक दी। तभी पिकअप में सवार दो युवक नीचे उतरे और व्यापारी की कार पर चार-पांच राउंड गोलियां चलाईं। दो गोली कार में जा धंसी। गनमीत यह रही कि गोली व्यापारी को नहीं लगी। इसके बाद लुटेरे कार के अंदर से 2 लाख 25 हजार रुपये लूटकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी गई। सीआईए व कलानौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।

 

दो राउंड मिस, भिवानी रोड स्थित टोल पर दिखी गाड़ी

सीआईए प्रथम व कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहराई से जांच की। इसके बाद नेशनल हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पिकअप चालक पीछे से कार को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वहीं पिकअप भिवानी रोड स्थित टोल से भी गुजरते दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि लुटेरे भिवानी से ही व्यापारी का पीछा कर रहे थे।


व्यापारी सात लोगों से लेकर आया था राशि , पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस को व्यापारी ने बताया कि चरखी दादरी व भिवानी से सात जगह से राशि लेकर आया है। अब पुलिस उन लोगों से बातचीत कर रही है, जहां से रुपये लिए गए। हालांकि लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।

दिल्ली के व्यापारी से 2 लाख 25 हजार रुपये की लूट हुई है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पिकअप सवार युवकों के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। - राजबीर सिंह, प्रभारी थाना कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed