{"_id":"618b0864ae95a479f34d9f45","slug":"the-young-man-stabbed-the-groom-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर के दूल्हे को चाकू मारे, दोस्तों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर के दूल्हे को चाकू मारे, दोस्तों को पीटा
Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:34 AM IST
सार
युवती से रिश्ता टूटने से आरोपी युवक नाराज था। युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर दुल्हन के गहने एवं पैसे लूटने के भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में बारात लेकर आए दूल्हे और उसके साथियों को पांच युवकों ने चाकुओं से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को युवती के पूर्व मंगेतर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। युवती से रिश्ता टूटने से आरोपी युवक नाराज था।
विज्ञापन
युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर दुल्हन के गहने एवं पैसे लूटने के भी आरोप लगाए हैं। अब पुलिस ने मामले में नामजद पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी स्थित राम पार्क रोड निवासी अहमद पुत्र फिदा हुसैन ने बताया कि बतरा कॉलोनी की आसिफा का रिश्ता कुछ समय पहले बतरा कॉलोनी के शहनवाज के साथ हुआ था। बाद में रिश्ता टूट गया था। आसिफा के पिता युसुफ ने आसिफा का रिश्ता उसके भाई जावेद के साथ तय कर दिया था।
विज्ञापन
वह सोमवार को बारात लेकर बतरा कॉलोनी में आए थे। निकाह होने के बाद वह जैसे ही वापस जाने लगे, यहां पर शहनबाज अपने दोस्त फरमान, रइस, आमिर खान उर्फ मिर्ची एवं गोदी उर्फ महफूज के साथ घुस आया। इन्होंने आते ही दूल्हे यूसुफ को चाकू मारने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें ः विधायक की फिलसी जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...
विशाल अहमद , तालिब, शोएब व दाऊद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी उसके मामा साबिर से 25 हजार रुपये व दुल्हन के गहने भी झपट कर ले गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बारात को वहां से विदा किया और मामले की जांच शुरू की।