फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student broken department things,

स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

Fri, 06 Nov 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 06 Nov 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
student broken department things,
स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट के हालात ठीक नहीं दिखाई
विज्ञापन
दे रहे। यूनिवर्सिटी की महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक उत्पीड़न का मामला अभी शांत ही हुआ था कि बृहस्पतिवार को फाइन आर्ट के छात्रों ने कैंपस में पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि छात्रों ने वीसी और रजिस्ट्रार कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्टेट यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट के छात्रों की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका बाद में एमडीयू से समझौता करा दिया गया। हालांकि अभी तक फाइन आर्ट के फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं हुआ। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके दर्जन भर छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे। छात्रों ने डीन डी.एस. कपूर के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि उनके बीच नोकझोंक होने लगी।

डीन ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही एमडीयू उनका रिजल्ट जारी कर देगा। इसकेे बाद प्रयास किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी से ही मास्टर डिग्री मिल सके। छात्र किसी भी आश्वासन पर शांत नहीं हुए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों का आरोप है कि छात्रों ने वीसी और रजिस्ट्रार कार्यालय में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मौके पर मौजूद छात्रों से भी पूछताछ की। छात्रों ने तोड़फोड़ से इन्कार किया है। छात्रों का कहना है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने यह तोड़फोड़ की है। इससे उनका कोई मतलब नहीं है।

छात्र बना रहे हैं दबाव : डीन
डीन डीएस कपूर ने बताया कि छात्रों की रिजल्ट की समस्या का समाधान करा दिया गया है और जल्दी ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। अब छात्रों का तर्क है कि उन्हें कैंपस में काम करने की जगह दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। इस मामले में छात्र दबाव बना रहे हैं। छात्रों ने वीसी और रजिस्ट्रार कार्यालय में तोड़फोड़ की है, जिनके खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed