फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sex racket, sex, racket, women, girl, arrest, police, crime

वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, लड़की समेत तीन पकड़े

Fri, 11 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
sex racket, sex, racket, women, girl, arrest, police, crime
Sex Racket - फोटो : demo pic
पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर शहर में चल रहे वेश्यावृत्ति धंधे में एक युवती और दो युवक को पकड़ा। आरोपियों ने ग्राहक को रेलवे लाइन ट्रक यूनियन कार्यालय के पास बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने यूनियन कार्यालय के पास एक आवास से युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया। युवती को आरोपी युवक उड़ीसा से लेकर आए थे। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया। इस मामले में एक अन्य महिला का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस को कच्चा बेरी रोड पर गश्त करते समय सूचना मिली कि ट्रक यूनियन कार्यालय के पास एक युवती से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक तैयार किया।  रेलवे लाइन स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय के पास सौदेबाजी हुई। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बने आवास में मौजूद लड़की के पास उसे भेजा गया। इसी दौरान ग्राहक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने वहां पहुंचकर एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया। लड़की मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली है और उसे यहां भराण का रहने वाला रामपाल लेकर आया था। लड़की इस समय सेक्टर 4 में रह रही है। पुलिस ने भराण के रामपाल और उनके साथ कसरैंटी के मोनू को भी पकड़ा है। एसएचओ सुनीता ने बताया कि इन तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed