फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sumit murdered by poisoning over a love affair; two accused arrested.

Meerut News: प्रेम प्रसंग में जहर देकर की थी सुमित की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sumit murdered by poisoning over a love affair; two accused arrested.
दोस्त की विधवा भाभी से मिलने पहुंचा था, मारपीट के बाद जहर देकर मारने का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। दोस्त की विधवा भाभी से मिलने पहुंचे चंदपुरा निवासी सुमित मावी (30) की उसके दोस्त अरविंद ने अपने भाई प्रिंस और साथी सुमित पुत्र बिजेंद्र के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद जहर देकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को बाइक पर लादकर धनतला के जंगल में नलकूप के पास फेंक दिया था। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए अरविंद और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, चंदपुरा निवासी ईश्वर सिंह का बेटा सुमित मावी खेती-बाड़ी करने के साथ किराए पर ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जोताई करता था। शनिवार शाम वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह धनतला क्षेत्र में खड़ंजे पर सुमित का शव पड़ा मिला। शव के पैरों पर रगड़ के निशान थे और कान व मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


मृतक के भाई अंकित ने मामले में खरखौदा थाने पर गांव के ही अरविंद और सुमित पुत्र बिजेंद्र के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतक और अरविंद के बीच दोस्ती होने की जानकारी सामने आई। सुमित मावी का अरविंद के घर भी काफी आना-जाना था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान सुमित की अरविंद की विधवा भाभी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि कुछ दिन पहले अरविंद ने अपनी भाभी को सुमित से मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार के लोग सुमित पर नजर रखने लगे थे। इस मामले को लेकर परिवार की सामाजिक रूप से भी किरकिरी हो रही थी। सुमित मावी शनिवार को अरविंद के घर उसकी विधवा भाभी से मिलने पहुंचा। इसी दौरान अरविंद ने अपने भाई प्रिंस और साथी सुमित पुत्र बिजेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जहर दे दिया। जहर के कारण उसकी मौत हो गई।

सीओ के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बाइक पर रखा और धनतला के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। शव को ले जाते समय पैरों में रगड़ लगने से खरोंच के निशान भी आए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इसके बाद अरविंद और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में शामिल तीसरे आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed