फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation... Ration distributed before even reaching the warehouse.

Chamba News: आरोप... गोदाम तक पहुंचने से पहले ही बंट गया राशन

Wed, 16 Sep 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation... Ration distributed before even reaching the warehouse.
चंबा से पांगी भेजे गए सरकारी राशन को रास्ते में ही बांटने की शिकायत, आपूर्ति व्यवस्था पर जांच की आंच
विज्ञापन

आरसी के पास पहुंची शिकायत के बाद दो अधिकारियों को सौंपी गई पड़ताल, रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकारी राशन लेकर ट्रक चंबा से पांगी के लिए निकला, लेकिन शिकायत ने इसकी मंजिल पर ही सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि निर्धारित गोदाम तक पहुंचने से पहले ही ट्रक में लदे राशन का वितरण कर दिया गया। शिकायत आरसी पांगी तक पहुंचते ही अब पूरी आपूर्ति प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई है।
मामले की जांच कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर मंडी और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक करेंगे। दोनों अधिकारी राशन की ढुलाई से लेकर उसके वितरण तक की प्रक्रिया को खंगालेंगे। यह भी जांचा जाएगा कि राशन निर्धारित गोदाम तक पहुंचा था या नहीं और वितरण में तय नियमों का पालन किया गया अथवा नहीं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

पांगी में 19 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें धरवास, धूड़न भटोली, करेल, करियास, किलाड़, कोठी, कुमार, शून, सैचू, सुरल, पुरथी और कुठल समेत अन्य पंचायतें शामिल हैं। क्षेत्र में सरकारी राशन की आपूर्ति चंबा और मंडी से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। निष्पक्ष जांच के लिए एरिया मैनेजर मंडी और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। उधर, निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वह जल्द पांगी पहुंचकर मौके की जांच करेंगे और रिपोर्ट आरसी पांगी को सौंपेंगे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed