फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoners clashed in the lockup room of the court in Rohtak

रोहतक: कोर्ट के लॉकअप रूम में भिड़े बंदी, तीन घायल, पुलिस ने गांव रिटौली में बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 17 May 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 01:16 AM IST
सार

पुलिस ने रिटौली गांव में सुरक्षा बढ़ाई है। अब तक मोस्ट वांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ गिरफ्त से बाहर है। आर्य नगर थाने में दोनों पक्षों ने लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहतेञ गैंगवार के चलते मार्च में गांव के अंदर तीन लोगों की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
Prisoners clashed in the lockup room of the court in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव की गैंगवार एक बार फिर सामने आ गई है। सोमवार को जिला अदालत में पेशी के दौरान दोनों पक्षों के बंदी लॉकअप रूम के अंदर भिड़ गए, जिसमें तीन बंदियों को चोटें आई हैं। बकौल पुलिस दोनों पक्षों ने आर्य नगर थाने में लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। एसपी उदय सिंह मीना का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रिटौली गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। एक गुट का नेतृत्व हिमांशु उर्फ भाऊ कर रहा है, जो मोस्ट वांटेड सूची में शामिल होने के बावजूद फरार चल रहा है। जबकि दूसरे गुट के ज्यादातर सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इसमें अंकित उर्फ बाबा, उसका भाई सन्नी, झज्जर जिले के डीघल गांव निवासी अमित उर्फ मीता, विनीत उर्फ विन्नी व यश उर्फ गज्जू सहित अन्य शामिल हैं। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग जेल में हैं। सोमवार को जिला अदालत में पेशी थी। बंदियों को कोर्ट में ले जाने से पहले लॉकअप रूम में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बंदियों के बीच मारपीट हो गई। यहां तक तीन-चार बंदी घायल भी हो गए। सुरक्षाकर्मियों व वकीलों ने समय रहते हालात को संभाला और दोनों गुटों को अलग किया। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत देने से इंकार कर दिया। पुलिस को लिखकर दिया कि वे घटनाक्रम को लेकर कोई कार्रवाई नहीं चाहते। 

रिटौली में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता 
कोर्ट परिसर के अंदर हुए घटनाक्रम के बाद रिटौली गांव में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है, जहां पहले से अस्थायी पुलिस चौकी बनी हुई है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस भी गांव के आसपास के एरिया में गश्त कर रही है। 

कोर्ट के गेट के पास बने लॉकअप रूम में बंदियों के दो गुटों के बीच सुबह करीब साढ़े 10 बजे झगड़ा हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। -इंस्पेक्टर रोहताश सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर।

 

रिटौली से जुड़े दोनों पक्षों की सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। सूचना मिली कि दोनों पक्षों के बंदियों के बीच लॉकअप रूम में मारपीट हो गई। तीन-चार लोग घायल भी हुए, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है। रिटौली में पहले से पुलिस चौकी बनी हुई है। पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है, ताकि गांव का दोबारा माहौल खराब न हो। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक। 


रिटौली में मार्च में हुई थीं तीन हत्याएं 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मार्च माह में रिटौली गांव में गैंगवार के चलते तीन हत्याएं हुई थी। दो मार्च को एक 22 वर्षीय युवक रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब एक बुजुर्ग राजेंद्र ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद एक बस चालक की गोली मारकर हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed