फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, crime, teacher murder, murder, firing, haryana, school, bullet, rohtak, bharad, lady teacher

जेबीटी शिक्षक को गोलियों से भूना, महिला शिक्षिका के भी पैर में मारी गोली

Wed, 31 Aug 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/ महम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/ महम Updated Wed, 31 Aug 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
police, crime, teacher murder, murder, firing, haryana, school, bullet, rohtak, bharad, lady teacher
मौके पर पुलिस टीम जांच करती हुई। - फोटो : amar ujala
गांव भराण में मंगलवार दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े सरकारी स्कूल में घुसकर जेबीटी शिक्षक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक  शिक्षिका के पैर में भी गोली लगी है। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गये। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। परिजनों के बयान पर फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव भराण निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू गांव के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में जेबीटी शिक्षिक थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद धर्मेंद्र अन्य शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्य ऑफिस में हाजिरी लगा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन-चार बदमाश आए। आरोपियों ने बाइक को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया और हथियारों के साथ स्कूल में घुस गये। जैसे ही आरोपियों की नजर धर्मेंद्र पर पड़ी तो उन्होंने शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे स्कू ल में हड़कंप मच गया। फायरिंग में धर्मेंद्र को 3 गोली लगने के बाद वे शिक्षिका नीरज देवी की कुर्सी के पास गिर गया। फिर एक के बाद एक धर्मेंद्र को तीन और गोली मारी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में ओमेक्स सिटी निवासी अमित पूनिया की पत्नी व कुताना के पूर्व सरपंच बलराज सिंह नांदल की भतीजी नीरज देवी के बायें पैर में भी एक गोली लगी। धर्मेंद्र की हत्या करने के बाद आरोपी हथियार लहराते फरार हो गये। आनन-फानन में धर्मेंद्र और नीरज पूनिया को पीजीआई लाया गया। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज देवी को भर्ती कर लिया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि धर्मेंद्र पर इससे पूर्व भी करीब ढाई साल पहले स्कूल में गांव के ही हत्यारोपी एक युवक ने जानलेवा हमला किया था। हमले में धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी थी। शिक्षक के दो बेटे हैं। एक बेटा शादीशुदा है।
विज्ञापन


आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

डीएसपी महम शमशेर दहिया सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुुंचे। बताया जा रहा है कि वारदात में गांव के  भी कुछ आरोपी शामिल हैं। पुलिस की मानें तो आपसी रंजिश के चलते धर्मेंद्र की हत्या की गई। धर्मेंद्र और गांव के ही एक परिवार के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी है। वारदात में शामिल रहे एक आरोपी के पिता रिटायर्ड अध्यापक हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर हत्या व हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वारदात में मरने वाले शिक्षक और घायल शिक्षिका के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचनेे क ा प्रयास किया जा रहा है। सीआईए सहित अन्य पुलिस टीम भी सक्रिय कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
शमशेर दहिया, डीएसपी महम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed