{"_id":"6afc93ed981bea55c102e43f","slug":"two-accused-arrested-for-swindling-rs-123-crore-via-digital-arrest-scam-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158012-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.23 करोड़ रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.23 करोड़ रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अध्यापिका से 1.23 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी पीयूष तिवारी और बिहार के भागलपुर जिले के गांव मस्कद बरारीपुर निवासी पंकज हैं। पुलिस जांच के अनुसार दोनों कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों ने इस मामले में भी खाते उपलब्ध करवाए थे।
पुलिस ने मामले में करीब 40 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोरोना काल के समय दुकान में नुकसान होने की भरपाई पूरा करने के लिए पंकज खाते उपलब्ध करवा रहा था। पंकज को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला था जबकि पीयूष को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि कैथल निवासी सेवानिवृत्त अध्यापिका ने शिकायत दी थी कि तीन नवंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके नाम से केनरा बैंक में एक खाता है जिसमें धोखाधड़ी की रकम आई है और इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। महिला ने बैंक में खाता होने से इन्कार किया तो फोन करने वाले ने उसे गिरफ्तार करवाने की धमकी दी। 4 नवंबर को व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी विजय खन्ना बताया और महिला के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
उसने सरकारी मुहर लगा फर्जी वारंट भी भेजा। आरोपियों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का झांसा देकर कैमरे के सामने रहने और किसी से बात नहीं करने की हिदायत दी।