फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girl left with her lover in Rohtak father filed case

Rohtak: पति नहीं ले जा रहा था ससुराल, प्रेमी संग चली गई युवती, पिता ने कराया केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 12:05 PM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
girl left with her lover in Rohtak father filed case
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में एक विवाहिता को उसका पति डेढ़ साल से ससुराल नहीं लेकर जा रहा था। पांच दिन पहले 27 वर्षीय युवती एक युवक के साथ चली गई। परेशान पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। पिता का कहना है कि कई बार बेटी का घर बसाने का प्रयास किया, लेकिन दामाद बेटी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। वह ससुराल आया और बेटी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। एक सप्ताह पहले उसकी बेटी स्कूटी पर सवार होकर कपड़े व अन्य सामान लेकर चली गई। साथ में बेटे को भी ले गई। तभी से वे उसे तलाश कर रहे थे। पता चला है कि वह एक युवक के पास गई है, जो कंपनी में काम करता है। उसकी बेटी को तलाश किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed