फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for swindling 2.28 lakh

Bhiwani News: 2.28 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 2.28 lakh
भिवानी। गोल्ड लोन छुड़वाने के नाम पर 2,28,500 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विनोद कुमार निवासी सिलोखेड़ी, सफीदों, जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

गांव फूलपुरा निवासी शंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एमएएए भिवानी गोल्ड ट्रेडर के नाम से फर्म बना रखी है और अपने मोबाइल नंबर से इसका संचालन करता है। शिकायत के अनुसार 20 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने बताया कि उसका सफीदों स्थित कैप्री गोल्ड लोन बैंक में गोल्ड लोन चल रहा है और वह बैंक में जमा सोना छुड़वाकर बेचना चाहता है।
विज्ञापन

इसके बाद व्हाट्सएप चैट और कॉल के माध्यम से बातचीत हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे विश्वास में लेकर आरोपी विनोद कुमार और उसके बताए अन्य व्यक्तियों की यूपीआई आईडी पर कुल 2,28,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न सोना मिला, न रकम वापस
रुपये देने के बावजूद शिकायतकर्ता को न सोना वापस मिला और न ही उसकी राशि लौटाई गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई। एएसआई नरेश कुमार ने आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed