फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   All four accused in the Lajjavati murder case, including prime accused Anuj, arrested; car recovered.

Budaun News: लज्जावती हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज सहित चारों गिरफ्तार, कार बरामद

Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
All four accused in the Lajjavati murder case, including prime accused Anuj, arrested; car recovered.
पुलिस की गिरफ्त में लज्जावती हत्याकांड के चारों  फरार आरोपी तथा कब्जे में कार। स्त्रोत पुलिस।
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई गांव में लज्जावती हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी अनुज समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हुंडई आई-10 कार भी बरामद की है। पुलिस ने कौल्हाई निवासी अनुज और जतन उर्फ दिन्ना के अलावा उझानी थाना क्षेत्र के जुनईया गांव निवासी अंकित और सतेंद्र सिंह को खितौरा से रफीनगर तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में चार अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे राजेंद्र पाल परचून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी अनुज, अनुज का बड़ा भाई जतन, हिमांशु और अंकित व सतेंद्र दुकान पर सिगरेट लेने आए थे। सिगरेट के रुपये देने के बाद दुकानदार के गल्ले से 50 हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद दुकानदार राजेंद्र और आरोपियों में झगड़ा होने लगा। सभी ने मिलकर राजेंद्र की पिटाई की।
विज्ञापन

राजेंद्र के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पीछे घर से मां लज्जावती बेटे को बचाने आई थी। जिसके बाद आरोपियों ने महिला को धक्का देकर उसके ऊपर से कार चढ़ा दी थी। इससे लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार को चारों आरोपियों को घटना में प्रयोग की गई कार के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। -डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed