फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute over smoke; several injured, including a woman, in a scuffle.

Sant Kabir Nagar News: धुएं को लेकर विवाद, मारपीट में महिला समेत कई घायल

Thu, 15 Oct 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute over smoke; several injured, including a woman, in a scuffle.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए किए जा रहे धुएं का रुख पड़ोसी के घर की तरफ होने पर विवाद हो गया। विरोध करने पर पहुंचे चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर महिला समेत कई लोगों को घायल कर दिया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जोहरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर जानवरों के लिए धुआं कर रही थीं। हवा के रुख के कारण धुआं पड़ोसी के घर की तरफ जाने लगा। इसी बात से नाराज होकर अमन, सचिन, शंकर और आशीष उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचीं उनके मायके पक्ष की महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट में अफसाना और सलमा को भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed